Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -25-Sep-2022


यूं तो सारी जोड़ियां पहले से रब ने है बनाई
फिर भी तेरी कुंडली किस ज्योतिषी ने है मिलाई
तो मांग में कीचड़ सजा सिंदूर भी क्या चीज है
दिल लगाया मेढकी से हूर भी क्या चीज है।

खाना जो तूने बनाया उसका ऐसा हाल है
दो निवाले खा के मेरी आँख अब तक लाल है
तू दाल में बारूद भर अमचूर भी क्या चीज है
दिल लगाया मेढकी से हूर भी क्या चीज है।

खाल जैसी रोटियां हैं केक जैसी दाल है
सोचता हूँ मैं तेरा बेडरूम या घुड़साल है
तू मुझे गोबर खिला अंगूर भी क्या चीज है
दिल लगाया मेढकी से हूर भी क्या चीज है।

उठाकर खर्चे तुम्हारे जेब मेरी तंग है
देखकर करतब तुम्हारे आंख मेरी दंग है
पेड़ पर ऐसे चढ़ी लंगूर भी क्या चीज है
दिल लगा ले मेढकी से हूर भी क्या चीज है।।





   18
15 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

28-Sep-2022 10:02 AM

Nice

Reply

Pratikhya Priyadarshini

26-Sep-2022 11:51 PM

Bahut khoob 🙏🌺

Reply

Bahut khoob 🙏🌺

Reply